मीरजापुर। दिनांक 01.01.2026 को आवेदक ताजद्दुीन पत्रु शहाबुब बुक्स निवासी ग्राम बांकी पोस्ट चितवरिया बंकी जनपद सिद्धी मध्य प्रदेश (हालपता-कस्बा पड़री जनपद मीरजापुर) थाना पड़री साइबर सेल टीम को सूचना दी गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप पर .apk file के माध्यम से आवेदक के खाते से धनराशि ₹ 10,000/- की साइबर ठगी कर ली गई। उपरोक्त सूचना पर थाना पड़री साइबर सेल टीम द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना पड़री साइबर सेल टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए जांच के दौरान साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि ₹10,000/- को आवेदक के खाते में वापस करायी गई।
धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना पड़री पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारी एवं थाना पड़री साइबर सेल टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा भविष्य में अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
थाना पड़री साइबर सेल टीम —
उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह, थानाध्यक्ष पड़री, मीरजापुर।
उपनिरीक्षक रामनगीना यादव व आरक्षी नीरज कुमार, थाना पड़री, मीरजापुर।







