Search
Close this search box.

,द’गुरुकुलम स्कूल का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न, “उद्गम: द जर्नी टू जेनिथ” बना आकर्षण का केंद्र

चन्दौली । डीडीयू नगर में स्थित ‘द’ गुरुकुलम स्कूल में तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर उल्लास, संस्कृति और उपलब्धियों का भव्य संगम देखने को मिला। “उद्गम: द जर्नी टू जेनिथ” थीम पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने विद्यालय की तीन वर्षों की सफल शैक्षणिक यात्रा को दर्शाते हुए उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन एम.एफ. हॉल में हुआ, जिसकी शुरुआत स्वागत भाषण, दीप प्रज्ज्वलन और वैदिक श्लोकों के साथ हुई। संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका मुखर्जी ने अपने संबोधन में संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

इस अवसर पर स्थापना काल से जुड़े शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिसने समारोह को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया। कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूहगान “हार्मोनिक हेरिटेज” ने सांस्कृतिक रंग बिखेरे, वहीं आईटी विभाग की “सफरनामा” प्रस्तुति ने तकनीकी माध्यम से विद्यालय की विकास यात्रा को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में समन्वयक मृदुला राय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। शिक्षकों और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें