प्रतापगढ़ । प्रतापगढ़। बाघराय थाना क्षेत्र के उमरी कोटिला (छेंवगा) गांव की पूजा यादव (27) के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला अब तक सुलझ नहीं पाया है। पीड़ित पति रंजीत कुमार यादव उर्फ कल्लू ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उच्च अधिकारियों और पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
उन्होंने अपनी पत्नी की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रंजीत यादव ने बताया कि घटना के बाद से बाघराय पुलिस का रवैया बेहद उदासीन रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना को करीब 10 दिन बीत जाने के बावजूद बाघराय पुलिस ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया और न ही कोई ठोस मदद उपलब्ध कराई है।
पीड़ित का कहना है कि पुलिस द्वारा केवल जांच का दावा किया जा रहा है, लेकिन अब तक उनकी पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला है।रंजीत यादव ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी पूजा यादव दो छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर गहनों संग निकली थीं और तभी से लापता हैं।
घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से अपील की है कि मामले को प्राथमिकता देकर उनकी पत्नी को जल्द से जल्द बरामद किया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। परिवार ने कहा कि बाघराय पुलिस की उदासीनता से उनकी परेशानी और बढ़ गई है।घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पीड़ित का ,मोबाइल नंबर 7408610764, है, जिस पर उनसे संपर्क किया जा सकता है। परिवार न्याय और पूजा यादव की सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहा है।
रिपोर्टर वी के मिश्रा









