Search
Close this search box.

“जल जीवन मिशन में ढिलाई नहीं चलेगी, डीएम ने दिए कड़े निर्देश”

जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सख्त डीएम

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं होना चाहिए कि पहले सड़क बनाई जाए और बाद में उसे तोड़कर पानी की पाइपलाइन डाली जाए। जहां भी सड़क निर्माण प्रस्तावित हो, वहां पहले जल निगम से समन्वय कर पाइपलाइन बिछाई जाए।

जहां पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई है, वहां तुरंत अच्छी गुणवत्ता की सड़क बनाई जाए। जिन स्थानों पर बिजली कनेक्शन के लिए पैसा जमा हो चुका है, वहां जल्द से जल्द कनेक्शन दिया जाए। यदि पैसा लेने के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया, तो शासन को पत्र भेजा जाएगा।

रसड़ा–कासिमाबाद मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने में आ रही दिक्कतों को लेकर पीडब्ल्यूडी को सहयोग करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को भी जल्द काम शुरू करने की चेतावनी दी गई। नहर से संबंधित एनओसी के मामलों में अधीक्षण अभियंता से बात कर तुरंत समाधान करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन जैसे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ समय पर पूरा किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें