Search
Close this search box.

सोनभद्र में तीन दिवसीय जन जातीय उत्सव का हुआ आगाज

तीन प्रांतों उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश व राजस्थान के कलाकारों ने दिखाया दमखम
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, जिला
प्रशासन सोनभद्र व संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी के सहयोग से चल रहा आयोजन

सोनभद्र। जिला मुख्यालय लोढ़ी, सोनभद्र स्थित संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय जन जातीय उत्सव का आगाज सोमवार से शुरू हो गया। इसमें तीन प्रांतों उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश व राजस्थान के कलाकारों ने अपना दमखम दिखाया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी राम सकल चौबे, कार्यक्रम संयोजक एवं प्राचार्य डॉक्टर गोपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि शमशेर बहादुर सिंह जिला मंत्री राष्ट्रीय ग्राम प्रधान संघ, मोहन कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य, बलवंत सिंह प्रबंधक, राजेश कुमार मिश्रा प्रबंधक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी, नार सिंह पटेल, डॉक्टर अशोक मिश्रा के द्वारा दिप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


कार्यक्रम के आयोजक एवं संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी, सोनभद्र के प्राचार्य डॉक्टर गोपाल सिंह ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय जन जातीय उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

यह आयोजन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक सुदेश शर्मा, जिला प्रशासन, सोनभद्र व संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी, सोनभद्र के सहयोग से हो रहा है। पहले दिन सोमवार को कार्यक्रम की शुरुआत आल्हा गायन शरद अनुरागी एवं दल महोबा से हुई।


इसके बाद करमा नृत्य कतवारू राम एवं दल सोनभद्र, डोमकच्छ नृत्य सुक्खन एवं दल सोनभद्र, झूमर नृत्य आशा देवी एवं दल सोनभद्र, धरकहरी नृत्य रामधनी मड़कूड़ी एवं दल सोनभद्र व चकरी चरी भवई नृत्य तेजकरण एवं दल राजस्थान के कलाकारों द्वारा पेश किया गया।


24 मार्च मंगलवार को आल्हा गायन अंजलि सिंह एवं दल रायबरेली, रीना शैला नृत्य हास कुमार मरावी एवं दल डिंडौरी मध्यप्रदेश,गरद बाजा नृत्य सोनाराम एवं दल सोनभद्र, करमा नृत्य राम आधार एवं दल सोनभद्र, चकरी चरी भवई नृत्य तेजकरण एवं दल राजस्थान एवं गुदुम्बबाजा लिखीराम धुर्वे एवं दल मध्यप्रदेश के कलाकारों द्वारा पेश किया जाएगा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामसकल चौबे व संचालन आराध्या व गौरी ने किया।


इस मौके पर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिनिधि मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, कैलाश बिहारी केसरी एवं आदित्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें