Search
Close this search box.

सोनभद्र: एनएच-39 पर बालू से लदा टिपर पलटा, चालक-खलासी सुरक्षित; बड़ा हादसा टला

सोनभद्र। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर बालू से लदा एक टिपर मंगलवार देर रात करीब 3:00 बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक व खलासी सुरक्षित बच गए।

जोरुखाड़ निवासी विश्वामित्र कुशवाहा के अनुसार, देर रात तेज आवाज सुनकर वे बाहर निकले तो देखा कि बालू से लदा टिपर सड़क पर पलटा पड़ा है। वाहन का नंबर UP64AT4998 बताया गया है, जो कुडवा ग्राम पंचायत निवासी कमलेश यादव का बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर रात के समय भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें