Search
Close this search box.

देंवा कॉलेज में प्रशिक्षण सत्र, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और समर्पण का पाठ पढ़ाया

गाजीपुर। दुल्लहपुर ओम आदिशक्ति ग्रुप ऑफ कॉलेज, देंवा में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत वर्ग के चौथे सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में अनुशासन और समर्पण की भावना विकसित होती है, जिससे वे पार्टी के प्रति निष्ठा के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहकर प्रचार-प्रसार करते हैं और सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाते हैं।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, राजेश सोनकर, सुधाकर कुशवाहा, मनोज यादव, सरवन सिंह तथा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राममूर्ति बासफोर ने की। वहीं विद्यालय के प्रबंधक शारदानंद राय ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आयोजन की सराहना की।

चन्दन पांडेय दुल्लहपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें