Search
Close this search box.

चंदौली: मंडल रेल अस्पताल पीडीडीयू में दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न, 691 लाभार्थियों ने उठाया लाभ

चंदौली: पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर के मार्गदर्शन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल अस्पताल, डीीडीयू में रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के लिए 18 एवं 19 फरवरी 2026 को दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर के प्रथम दिवस कुल 337 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि द्वितीय दिवस 354 लाभार्थियों ने शिविर का लाभ उठाया। इस प्रकार कुल 691 रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

यह शिविर रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरा-मेडिकल स्टाफ द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, उपवास रक्त शर्करा जांच, भोजन उपरांत शर्करा जांच, संपूर्ण रक्त गणना (सीबीसी), आवश्यकता अनुसार ईसीजी, छाती का एक्स-रे, इकोकार्डियोग्राफी, नेत्र परीक्षण, महिलाओं हेतु स्त्री-रोग संबंधी जांच तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को जलपान सामग्री का वितरण भी किया गया।

दोनों दिनों बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों ने शिविर में सहभागिता कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

संगठन की अध्यक्षा श्रीमती चित्रा सिंह ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना, रोगों की प्रारंभिक पहचान सुनिश्चित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने हाजीपुर स्थित संगठन द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती स्मिता सिंह, सचिव श्रीमती शालिनी भूषण, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रियांशु यादव, संयुक्त सचिव श्रीमती वैष्णवी, श्रीमती मीता नारी, स्कूल सचिव श्रीमती दीपिका, श्रीमती सोमा चटर्जी, श्रीमती आरती सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

और पढ़ें