Search
Close this search box.

वाराणसी: कैंट रेलवे स्टेशन पर “स्टार गैंग” के दो सदस्य दबोचे गए

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर सक्रिय “स्टार गैंग” के दो सदस्यों को सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान में पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म नंबर 8 पर चेकिंग के दौरान जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दोनों युवकों को हिरासत में लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सुरक्षा बलों द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी छानबीन की जा रही है।

मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक