गाजीपुर । जनपद के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसपीबीडी इंटर कॉलेज के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध वाहन की चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान UP32GY1257 नंबर की कार को रोका गया, जिसमें तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप यादव निवासी आजमगढ़ तथा अभिषेक सिंह उर्फ गोलू निवासी बलिया के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान वाहन से कुल 83 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया।
इस मामले में थाना भुड़कुड़ा में मुकदमा संख्या 76/26 के तहत धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी प्राप्त की जा सके।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह, उप निरीक्षक रणजीत सिंह तथा चौकी प्रभारी हथियाराम मठ सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती मिली है।
संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।







