पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों/ वारण्टियों/ पेशेवर चोरों/ शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षक व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी व प्र0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 10.02.2026 को हल्दी पुलिस टीम के उ0नि0 कुलजीत मय हमराह के थाना हाजा से रवाना होकर मु0अ0सं0 29/2026 धारा 3(5),109 बी0एन0एस0 से संबंधित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी में मामूर थे कि जरिए मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण शिवम सिंह पुत्र नथुनी सिंह व अतुल सिंह पुत्र कुँवर प्रवीण सिंह उपरोक्त को आज-
दिनाँक 10.2.2026 को सोनवानी बसुधरपाह मार्ग पर रविकान्त पाण्डेय के बाग के पास रोड से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया व गिरफ्तारी के समय जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र नथुनी सिंह निवासी सुल्तानपुर थाना हल्दी जनपद बलिया के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू व अभियुक्त अतुल सिंह पुत्र कुँवर प्रवीण सिंह निवासी पश्चिम टोला हल्दी थाना हल्दी जनपद बलिया के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 1अदद जिन्दा कारतूस.315 बोर मौके से बरामद किया गया।अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया।
सम्बन्धित अभियोग-
मु0अ0सं0 29/2029धारा 3(5),109(1) बी0एन0एस0 व 3/25 आयुध अधि0 व 4/25 आयुध अधि0 थाना हल्दी बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.अतुल सिंह पुत्र कुँवर प्रवीण सिंह निवासी पश्चिम टोला हल्दी थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 30 वर्ष
2.शिवम सिंह पुत्र नथुनी सिंह निवासी सुल्तानपुर थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष
अभियुक्त शिवम सिंह उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-
- मु0अ0स0 182/2024 धारा 115(2),125,190,191(2),191(3),331(3) बी0एन0एस थाना हल्दी जनपद बलिया
अभियुक्त अतुल सिंह उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 88/2024 धारा 354,354(घ),363,366,366(ए),506, बी0एन0एस व 16/17,7/8 पास्को एक्ट थाना हल्दी जनपद बलिया
बरामदगी-
01 अदद अवैध तमंचा, 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01अदद नाजायज चाकू बरामद।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
- उ0नि0 श्री कुलजीत कुमार थाना हल्दी जनपद बलिया
- उ0नि0 श्री मनीराम थाना हल्दी जनपद बलिया
- उ0नि0 श्री अजय कुमार सिंह थाना हल्दी जनपद बलिया
- उ0नि0 श्री सुभाषचन्द्र, थाना हल्दी जनपद बलिया
- उ0नि0 श्री अरविन्द सिंह, थाना हल्दी जनपद बलिया
- उ0नि0 श्री पवन द्विवेदी थाना हल्दी जनपद बलिया
- उ0नि0 श्री भैयालाल थाना हल्दी जनपद बलिया
- हे0का0 योगेन्द्र यादव, थाना हल्दी जनपद बलिया
- हे0का0 संतोष मिश्रा, थाना हल्दी जनपद बलिया
- का0 जितेन्द्र कुमार थाना हल्दी जनपद बलिया
बलिया से संजय सिंह की रिपोर्ट







