गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शिवाला चौराहे के पास ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे 124C पर तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे पवन कुमार सिंह (62) और विमलेश सिंह उर्फ मंटू सिंह (45), निवासी युवराजपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे।घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को पहले नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया।
हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।हादसे के बाद भाग रही स्कॉर्पियो को थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने करीब 5 किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया।
वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।








