Search
Close this search box.

जनपद मीरजापुर के विभिन्न थानों द्वारा चलाये गये विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 15 नफर वारण्टी गिरफ्तार

अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 09.02.2025 को थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी, थाना पड़री पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी, थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा 03 नफर वारण्टी, थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी, थाना हलिया पुलिस टीम द्वारा 06 नफर वारण्टी, थाना सन्तनगर पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारण्टी व थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार जनपद के विभिन्न थानों द्वारा विशेष अभियान चलाकर कुल 15 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 29 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है-

थाना पड़री-05
थाना कछवां-08
थाना चुनार-06
थाना अदलहाट-04
थाना लालगंज-05
थाना सन्तनगर-01

Leave a Comment

और पढ़ें