Search
Close this search box.

मिर्जापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 265 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न

मिर्जापुर। वृहस्पतिवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद कार्यक्रम (मेगा इवेन्ट के रूप में) विकास खण्ड- सीटी के अन्तर्गत ग्राम-चन्दईपुर (खेल का मैदान) में आयोजित कराया गया, जिसमें जनपद के विकास खण्ड-सीटी, कोन, मझवां, पहाड़ी, नरायनपुर, नगरपालिका मिर्जापुर एवं नगरपंचायत कछवां के अनुसूचित जाति के 175, अनुसूचित जनजाति के 02, अन्य पिछड़ावर्ग के 81, सामान्य वर्ग के 03 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 04 अर्थात कुल 265 जोड़ों का सामूहिक विवाह सकुशल सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम के शुभ अवसर पर विधायक नगर, विधायक मझवां, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद, मीरजापुर ब्लाक प्रमुख मझवां, कोन, सीटी, पहाड़ी, अध्यक्ष नगरपंचायत कछवां, एवं मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर, परियोजना निदेशक मिर्जापुर, उपनिदेशक, समाज कल्याण, विन्ध्याचल मण्डल, मिर्जापुर, खण्ड विकास अधिकारी-सीटी, कोन, मझवां, पहाड़ी, नरायनपुर, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका मिर्जापुर एवं कछवां एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी, मीरजापुर उपस्थित रहकर नव दम्पतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

विधायक नगर एवं विधायक मझवां ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी नव-वैवाहिक जोड़ों को उनके सुखद एवं सुखमय जीवन की कामना की, साथ ही प्रत्येक वर – वधू को उपहार हेतु दी जाने वाली सामग्री एवं प्रमाण-पत्र वितरित किया।

उन्होनें अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के उत्थान एवं विकास हेतु प्रतिबद्ध है एवं सरकार द्वारा आर्थिक रूप से गरीब परिवारों, बेसहरा व्यक्तियों के बहुत सी कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है ।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत ऐसे माता-पिता जो आर्थिक रूप से अपनी पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं है, वह सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी पुत्रियों की शादी करा पा रहे है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत प्रति जोड़ो की शादी में कुल धनराशि रू0 100000/- के सापेक्ष कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू0 60000/- कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। साथ ही विवाह संस्कार के लिये रू0 25000/- की धनराशि का आवश्यक सामग्री (कपड़े, बिछिया, पायल (चॉदी की) तथा बर्तन) दिया गया।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/ प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 15000/- प्रति शादी की दर से कार्यक्रम आयोजक को दिया जायेगा।

उजाला संचार बसन्त कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश।

Leave a Comment

और पढ़ें