उत्तर प्रदेश। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा परिणाम 15 से 26 अप्रैल के बीच घोषित किए जाने की संभावना है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था, जो प्रदेश के शिक्षा इतिहास में बड़ी संख्या मानी जा रही है।
परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब विद्यार्थियों और अभिभावकों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर आसानी से अंकपत्र देख सकेंगे। बोर्ड की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में बताई जा रही








