वाराणसी । के अस्सी चौराहा स्थित एक पेइंग गेस्ट हाउस में रहने वाले प्रणव मुखर्जी द्वारा कथित अवैध वाहन स्टैंड संचालन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। नगर निगम के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद यहां खुलेआम वाहनों से अवैध वसूली किए जाने का आरोप है, जिससे स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, इस पूरे प्रकरण में कुछ ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों और बिचौलियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है, जो इस अवैध वसूली को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। यही कारण है कि कार्रवाई के बावजूद यह धंधा दोबारा शुरू हो गया है।गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व नगर निगम ने विशेष अभियान चलाकर ऐसे अवैध स्टैंड संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
इसके बावजूद दोबारा संचालन शुरू होना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि संचालक खुलेआम धमकी देता है और प्रशासनिक कार्रवाई को चुनौती देता है। अब देखना होगा कि नगर निगम इस मामले में सख्त कदम उठाता है या अवैध वसूली यूं ही जारी रहती है।





