हरदोई में भगवान राम और माता कौशल्या पर अभद्र टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया है, जिससे जिले का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी यदुनंदन लाल वर्मा को जमानत मिलने के बाद उनके हरदोई पहुंचने पर कुछ लोगों द्वारा स्वागत किए जाने की घटना सामने आई, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया।
प्रशासन ने इस स्वागत कार्यक्रम को धार्मिक भावनाएं भड़काने की आशंका से जोड़ते हुए भीम आर्मी से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
अपुष्ट जानकारी के अनुसार, रितेश पासी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
प्रशासन का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार से धार्मिक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
ओमजीत यादव उजाला संचार न्यूज









