Search
Close this search box.

वाराणसी: बाल भारती क्लब का चुनाव सम्पन्न, नितेश वर्मा 41 वोटों से अध्यक्ष निर्वाचित

वाराणसी: बाल भारती क्लब का चुनाव सम्पन्न, नितेश वर्मा 41 वोटों से अध्यक्ष निर्वाचित15 फरवरी 2026 को बाल भारती क्लब द्वारा आयोजित मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हुई। क्लब के 64 सदस्यों ने अपना अमूल्य समय निकालकर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मतदान किया।

मतगणना के उपरांत नितेश वर्मा को 41 मत प्राप्त हुए, जिसके साथ उन्हें विजयी घोषित कर क्लब का अध्यक्ष चुना गया। परिणाम घोषित होते ही सदस्यों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी।

अध्यक्ष पद संभालने के बाद नितेश वर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। नई टीम में—

  • अमरनाथ कसेरा को उपाध्यक्ष
  • शायन्की कसेरा को कोषाध्यक्ष
  • निखिल कसेरा को महामंत्री
  • लाल बाबू को मंत्री
  • आनन्द कसेरा को निर्देशक
  • अश्वनी कसेरा को सह-निर्देशक
  • शनी कसेरा को संयोजक नियुक्त किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी ने क्लब के विकास और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।

Leave a Comment

और पढ़ें