वाराणसी। North Eastern Railway के वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने शनिवार को वाराणसी सिटी–औड़िहार रेल खंड पर कादीपुर–सारनाथ के मध्य स्थित समपार संख्या 14C स्पेशल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने समपार पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरियर की स्थिति, सिग्नलिंग प्रणाली, सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात गेटमैन से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई, चेतावनी संकेतक, प्रकाश व्यवस्था और आवागमन की सुचारु व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने ट्रेनों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने उसी रेल खंड पर कादीपुर–सारनाथ के मध्य चल रहे बैलास्ट अनलोडिंग कार्य का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर सहायक मंडल इंजीनियर (लाइन) मुक्ता सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान श्री जैन ने बैलास्ट अनलोडिंग की प्रगति, सुरक्षा मानकों के अनुपालन और कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि अनलोडिंग कार्य पूर्ण सतर्कता और निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत किया जाए, ताकि संरक्षा और समयबद्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, कर्मचारियों के प्रशिक्षण और पर्यवेक्षण व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।








