Search
Close this search box.

वाराणसी मंडल का सघन टिकट जांच अभियान: 424 यात्रियों से 1.61 लाख रुपये राजस्व वसूला

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा रेल राजस्व की क्षति रोकने के उद्देश्य से सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश पर एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में 11 फरवरी 2026 को वाराणसी सिटी–भटनी रेल खंड पर मऊ जंक्शन को आधार बनाकर व्यापक टिकट जांच अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 15104 बनारस–गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 15111 छपरा–वाराणसी सिटी मेल एक्सप्रेस, 65107 भटनी–वाराणसी सिटी मेमू, 55138 बनारस–भटनी सवारी गाड़ी, 15050 गोरखपुर–कोलकाता मेल एक्सप्रेस, 15716 अजमेर–किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस, 14005 सीतामढ़ी–आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस, 19046 थावे–सूरत ताप्ती गंगा, 11056 गोण्डा–लोकमान्य तिलक गोदान एक्सप्रेस, 14006 आनंद विहार–सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस, 15008 लखनऊ–वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस, 15018 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा 65132 प्रयागराज रामबाग–मऊ सवारी गाड़ी सहित अन्य मेल एवं सवारी गाड़ियों में सघन जांच की गई।

इस अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पशुपति नाथ मिश्रा के नेतृत्व में मंडल के 25 टिकट जांच कर्मियों, 9 रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तथा 4 राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के जवानों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

टिकट जांच के दौरान 311 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया, जिनसे ₹1,15,015 की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त 111 अनियमित यात्रियों से ₹46,340 तथा 2 सफाई मामलों में ₹200 वसूले गए। इस प्रकार कुल 424 यात्रियों से ₹1,61,555 की राजस्व प्राप्ति हुई।

गौरतलब है कि चालू वित्तीय वर्ष में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा अब तक 3.63 लाख बिना टिकट यात्रियों से ₹25.19 करोड़ का राजस्व अर्जित किया जा चुका है। यह आंकड़ा टिकट जांच टीमों की सक्रियता और सतत निगरानी को दर्शाता है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि ऐसे अभियान यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिससे राजस्व संरक्षण के साथ-साथ सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रेल संचालन भी सुनिश्चित हो रहा है।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्टेशनों और ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा, बिना बुक किए सामान तथा अनियमित यात्रा के विरुद्ध विशेष जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा प्रारंभ करें।

Leave a Comment

और पढ़ें