Search
Close this search box.

वाराणसी: रामेश्वरगिरी ने संत रविदास जयंती पर लोगों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: विकास खंड आराजी लाइन, ग्राम सभा ढढोरपुर के प्रधान पद प्रत्याशी रामेश्वरगिरी ने संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

संत रविदास एक महान संत, कवि और समाज सुधारक थे। उनकी जयंती सभी धर्मों के लोग समानता, एकता और आध्यात्मिक स्वतंत्रता का संदेश फैलाने के लिए मनाते हैं। संत रविदास का जन्म उत्तर भारत के वाराणसी शहर में हुआ था। उनकी माता का नाम कमला देवी और पिता का नाम बाबा संतोष दास था।

संत रविदास जी भेदभाव और छुआछूत के कट्टर विरोधी थे। उन्होंने अपना अधिकांश समय ईश्वर भक्ति में लगाया और अपने क्षेत्रवासियों के विकास के साथ-साथ शुभ, समृद्धि और शांति का संदेश दिया।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें

संपत्ति विवाद में हत्या, एक ही परिवार के चार दोषियों को आजीवन कारावास गाजीपुर जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने दिलदारनगर थाना क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने संपत्ति विवाद में युवक की हत्या के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।अदालत ने ऐनुद्दीन खाँ, नौशाद खाँ, इरफान खाँ और माहेनूर निशा उर्फ मेहरून निशा को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत दोषी ठहराया।यह घटना 8 अप्रैल 2023 की रात की है, जब दिलदारनगर निवासी अमजद खाँ की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी शहनाज अख्तर ने आरोप लगाया था कि सास की मृत्यु के बाद संपत्ति विवाद को लेकर परिवार लगातार प्रताड़ित कर रहा था और धमकियाँ दे रहा था।अदालत ने आदेश दिया कि अर्थदंड की 60 प्रतिशत राशि मृतक की पत्नी को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी। न्यायाधीश ने कहा कि पारिवारिक हत्याएं समाज को शर्मसार करती हैं और ऐसे अपराधों पर कठोर दृष्टिकोण जरूरी है।