Search
Close this search box.

वाराणसी: साढ़े आठ करोड़ से संवरेगा शहीद उद्यान, बनेगी हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी

वाराणसी: शहर के सिगरा स्थित शहीद उद्यान का कायाकल्प अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। नगर निगम द्वारा करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से पार्क को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है, जिसमें हाईटेक सुविधाओं का समावेश किया जा रहा है।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शनिवार को उद्यान का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और फिनिशिंग पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में हर हाल में पूरा किया जाए। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पार्क परिसर में बच्चों और युवाओं के लिए लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। इससे छात्रों और ज्ञान प्रेमियों को शांत वातावरण में पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

इसके अलावा उद्यान में मॉर्निंग वॉक के लिए विशेष पाथवे, बच्चों के लिए आधुनिक झूले, आकर्षक फव्वारे, अत्याधुनिक लाइटिंग और बेहतर बैठने की व्यवस्था विकसित की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद शहीद उद्यान शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें