वाराणसी। महावीर जयंती के अवकाश के बावजूद नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 31 मार्च को सभी टैक्स कलेक्शन सेंटर खुले रखने का निर्णय लिया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 का अंतिम दिन होने के कारण यह व्यवस्था विशेष रूप से लागू की गई है।
नगर आयुक्त Himanshu Nagpal ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगर निगम मुख्यालय सहित सभी जोनों पर स्थित टैक्स कलेक्शन केंद्र सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक संचालित किए जाएं, ताकि भवन स्वामियों को संपत्तिकर जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नगर आयुक्त ने सभी भवन स्वामियों से अपील की है कि वे समय पर अपना संपत्तिकर जमा कर नगर निगम द्वारा दी जा रही छूट का लाभ उठाएं।








