नई दिल्ली। वरुण चक्रवर्ती ने बिना कुछ कहे सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया, जिसने क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी। दरअसल वरुण चक्रवर्ती ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी के साथ चाय/कॉफी पीते हुए अपनी एक फोटो साझा की।
दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले अबरार अहमद ने भी इसी तरह की चाय पीते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। वरुण की यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों तस्वीरों की तुलना शुरू कर दी।
फोटो वायरल होते ही कई यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ लोगों ने लिखा कि ट्रॉफी हाथ में लेकर वरुण चक्रवर्ती ने बिना कुछ बोले ही पूरे पाकिस्तान की मौज ले ली।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद खिलाड़ियों की तस्वीरें और जश्न के पल लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और क्रिकेट फैंस इन पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।








