वाराणसी। संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्रा ने तुलसी घाट स्थित अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में आगामी आयोजनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री संकट मोचन हनुमान जयंती के अवसर पर 02 अप्रैल से 05 अप्रैल 2026 तक 103वां अधिवेशन, श्री रामायण सम्मेलन एवं श्री मानस व्यास सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत प्रतिदिन प्रातः हनुमान जी की पूजन-आरती एवं झांकी से होगी।
इसके पश्चात 06 अप्रैल से 11 अप्रैल तक विश्व विख्यात 103वां संकट मोचन संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा, जो प्रतिदिन सायं 7:30 बजे से प्रारंभ होगा। इस छह दिवसीय समारोह में 11 पद्म पुरस्कार विजेताओं सहित लगभग 150 से अधिक प्रख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में Anup Jalota, Malini Awasthi, पंडित यू. राजेश, पंडित शिवमणि, Vishwa Mohan Bhatt, Jaspinder Narula, Mahesh Kale, उस्ताद गुलाम अब्बास खान, पंडित सतीश व्यास, Ajay Pohankar, Ronu Majumdar, कंकड़ा बनर्जी, Ratikant Mohapatra, Abhay Rustum Sopori, पंडित साजन मिश्र सहित अनेक प्रतिष्ठित कलाकार शामिल होंगे।
महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने यह भी बताया कि आयोजन के दौरान एक विशेष कला दीर्घा भी लगाई जाएगी, जिसमें श्री हनुमान जी से संबंधित विभिन्न कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी भक्ति, संगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।








