बलिया। के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि मद्धेशिया समाज अभी भी शिक्षा के क्षेत्र में वह स्थान हासिल नहीं कर पाया है, जिसका वह वास्तविक हकदार है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और इसके लिए हर संभव त्याग और समर्पण का संकल्प लें।
वह संत गणिनाथ मंदिर परिसर स्थित हाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के समग्र विकास की कुंजी है और इसके बिना प्रगति की कल्पना अधूरी है।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद संजीत कुमार गुप्ता, गणेश कुमार गुप्ता, दुर्गा देवी तथा लक्ष्मण गुप्ता ने समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में उपस्थित लोगों ने भी शिक्षा के महत्व को स्वीकार करते हुए सहयोग का भरोसा दिया।
रिपोर्टिंग संजय सिंह बलिया।








