Search
Close this search box.

विंध्याचल के तीर्थ पुरोहित सभासद अवनीश मिश्रा ने थामा सपा का दामन

मिरजापुर। विंध्याचल के तीर्थ पुरोहित एवं सभासद पंडित अवनीश मिश्रा ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा में शामिल होने के बाद जनपद आगमन पर उन्होंने ब्राह्मण बटुकों की आरती उतारकर स्वागत किया।

जिसके पश्चात उन्होंने एक निजी लॉन में पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी।सभासद व तीर्थ पुरोहित पंडित अवनीश मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज होकर उन्होंने सपा ज्वाइन करने का निर्णय लिया। उनका आरोप है कि सरकारी कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं और अधिकारियों का उन पर नियंत्रण नहीं है।

उन्होंने कहा कि केवल ब्राह्मण ही नहीं, बल्कि सर्व समाज की उपेक्षा की जा रही है। माघ मेले के दौरान बटुकों के साथ हुए दुर्व्यवहार का जिक्र करते हुए उन्होंने कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए।नगर की बदहाल सड़कों, हर घर जल योजना की खामियों और सरकारी अस्पतालों में अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं को भी उन्होंने मुद्दा बनाया।

विधायक रत्नाकर मिश्रा द्वारा विंध्याचल से एक किलोमीटर के दायरे में मांस-मदिरा बिक्री रोकने की मांग पर उन्होंने कहा कि यह कदम पहले उठाया जाना चाहिए था और पूरे त्रिकोण क्षेत्र में प्रतिबंध लागू होना चाहिए। चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे पार्टी के एक सिपाही हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व का जो निर्देश होगा, उसका पालन करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें