Search
Close this search box.

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में बोले विनोद अग्रवाल, जनकल्याणकारी योजनाएं विकास की आधारशिला, 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य

गाजीपुर । पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा गाजीपुर सदर पश्चिमी मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन रविवार को हुआ। दूसरे और अंतिम दिन की कार्यशाला चार सत्रों में संपन्न हुई। अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं देश के विकास और जनता के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ सरकार कार्य कर रही है।बूथ प्रबंधन पर आयोजित पांचवें सत्र में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने मतदाता सूची के अध्ययन, नए मतदाताओं से संपर्क और प्रत्येक परिवार तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

“संगठन का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण” विषय पर चौथे सत्र में भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल ने कहा कि संगठन की ताकत समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। वहीं छठवें सत्र में पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा ने सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें