Search
Close this search box.

थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त गिरफ्तार

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व पशु तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना ड्रमण्डगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-189/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 05.04.2026 को उप निरीक्षक इश्वरचन्द्र तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त कृष्ण केशरी पुत्र मुन्ना केशरी निवासी मच्छरहटा थाना रामनगर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया।

Leave a Comment

और पढ़ें