Search
Close this search box.

लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं का जोरदार स्वागत, मंत्री नंदी समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

वाराणसी । के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने आगमन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मंत्री राकेश सचान तथा स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीश यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, डॉ. विजय यादव, संदीप केसरी और भाजपा के प्रोटोकॉल प्रभारी एवं काशी क्षेत्र किसान मोर्चा के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पाण्डेय भी प्रमुख रूप से शामिल रहे। एयरपोर्ट परिसर में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारेबाजी करते हुए आगंतुक नेताओं का अभिनंदन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें