Search
Close this search box.

कौन है मौलाना अब्दुल्ला सलीम? सीएम योगी की मां पर टिप्पणी से लखनऊ में सियासी बवाल, अटल चौराहे पर प्रदर्शन

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर विवादित टिप्पणी को लेकर शनिवार को लखनऊ में सियासी माहौल गरमा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने Atal Chowk, Lucknow पर प्रदर्शन करते हुए मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसी के विरोध में शनिवार को अटल चौराहे पर युवाओं ने मौलाना का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जताया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि माता के संबंध में की गई अभद्र टिप्पणी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान समाज में गलत संदेश देते हैं और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।

प्रदर्शन करने वाले लोगों ने चेतावनी दी कि यदि चार दिनों के भीतर मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो राजधानी लखनऊ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मौलाना को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें