बलिया । जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की रहने वाली कुसुम राजभर की संदिग्ध परिस्थितियों में वाराणसी में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार कुसुम राजभर प्रसव के लिए बलिया के जीरा बस्ती स्थित आकाश नर्सिंग होम में भर्ती हुई थीं।
आरोप है कि प्रसव के दौरान अस्पताल में लापरवाही बरती गई, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।मामले में बड़ा सवाल यह है कि कुसुम की मौत वास्तव में आकाश नर्सिंग होम में हुई या वाराणसी पहुंचने के बाद।
परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच इसको लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वहीं आरोप यह भी है कि वाराणसी में इलाज के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की गई और दो लोगों को बंधक बनाए जाने की बात भी सामने आई है।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
गुस्साए ग्रामीणों ने आकाश नर्सिंग होम पर पथराव कर दिया और जमकर हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर शांत कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सत्यवीर ओझा रिपोर्टिंग बलिया।







