Search
Close this search box.

मरदह में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, भाई गंभीर घायल, चालक फरार

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में गोरखपुर–वाराणसी फोरलेन मार्ग स्थित मटेंहू चट्टी के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरनो गांव निवासी संजय राजभर (30) अपनी सगी बहन साधना राजभर (32), पत्नी सुंदर राजभर, को मऊ से दवा कराकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जब वे मटेंहू चट्टी के पास पहुंचे, तभी मऊ की तरफ से गाजीपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई-बहन सड़क से करीब सात फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टर अंगद यादव ने जांच के बाद साधना राजभर को मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल संजय राजभर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही।

उमेश यादव रिपोर्टिंग बिरनो गाजीपुर उत्तर प्रदेश।

Leave a Comment

और पढ़ें