थाना बैरिया क्षेत्र में दिनांक 23.02.2026 को एक निजी अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मृत्यु का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। प्रारंभिक जांच में अस्पताल पंजीकृत नहीं पाया गया है।
साथ ही वहां कोई भी विशेषज्ञ अथवा अधिकृत इम्पैनल्ड डॉक्टर तैनात नहीं था। इस संबंध में मृतका के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा अस्पताल के संचालन, चिकित्सकीय व्यवस्था तथा जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी बैरिया मो० फहीम कुरैशी ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच जारी है।
संजय सिंह रिपोर्टर बलिया उत्तरप्रदेश








