Search
Close this search box.

योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा: बाबतपुर आगमन, बरेका मैदान में विक्रमादित्य महानाट्य का शुभारंभ; मोहन यादव भी पहुंचेंगे

उत्तर प्रदेश। के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम 5:15 बजे गुवाहाटी से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (बाबतपुर एयरपोर्ट) पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से शाम 5:40 बजे सर्किट हाउस जाएंगे। इसके बाद शाम 7 बजे बरेका मैदान में आयोजित तीन दिवसीय विक्रमादित्य महानाट्य मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और करीब डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी दोपहर करीब 3:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन शनिवार सुबह वे कालभैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें