गाजीपुर । मरदह स्थानीय थाना क्षेत्र के मरदह ब्लाक के हरहरी गांव निवासी युवा समाजसेवी प्रदीप प्रभाकर ने एक गरीब और निराश्रित परिवार को 10,000 रुपये की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की है।यह मदद परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य श्रवण उर्फ अजय की आकस्मिक मृत्यु के बाद दी गई, जिससे परिवार पर गहरा संकट आ गया था।
छोटका मरदह गांव निवासी श्रवण उर्फ अजय अपने परिवार का एकमात्र सहारा था।वह मुंबई में निजी काम करके अपने परिजनों का भरण-पोषण करता था।हाल ही में उसकी आकस्मिक मृत्यु हो जाने से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया।स्थिति इतनी गंभीर थी कि गांव के लोगों ने चंदा इकट्ठा करके श्रवण का अंतिम संस्कार संपन्न कराया।
जब प्रदीप प्रभाकर को इस दुख:द घटना और परिवार की दयनीय स्थिति के बारे में पता चला,तो उन्होंने तुरंत सहायता का निर्णय लिया। वे शोकाकुल परिवार के पास पहुंचे,उन्हें सांत्वना दी और भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उन्होंने परिवार को तात्कालिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 10,000 रुपये की नगद सहायता राशि सौंपी।प्रदीप प्रभाकर द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे सराहनीय कार्यों की पूरे क्षेत्र में सराहना की जाती है।ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे कठिन समय में मिली यह मदद परिवार के लिए एक बड़ा सहारा है
रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार मरदह गाजीपुर









