बलिया। दिनांक 19.02.2026 को थाना बैरिया पर सूचना प्राप्त हुई कि रानीगंज निवासी रवि गुप्ता (उम्र लगभग 28 वर्ष) पुत्र विजय गुप्ता ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके पर घर की तलाशी और जांच के दौरान एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ। दिनांक 17.02.2026 से लापता रानीगंज कस्बा की रेखा किन्नर (उम्र लगभग 62 वर्ष) की गुमशुदगी थाना बैरिया में दर्ज थी। तलाशी के दौरान उनका शव भी उसी घर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने वीडियो बाइट में बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।








