Search
Close this search box.

कन्नौज में 100 फीट ऊंचे टावर से कूदे युवक की मौत, संदिग्ध हालात में हुआ हादसा

कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के पूराभोज गांव में बुधवार को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में एयरटेल के करीब 100 फीट से अधिक ऊंचे टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते युवक ने टावर से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल गुरसहायगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक के टावर पर चढ़ने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें