बलिया। आदर्श नगर पंचायत नगरा निवासी विनोद कुमार सोनी (पुत्र स्व. कैलाश) के छोटे भाई संदीप कुमार सोनी (उम्र 33 वर्ष), जो मंदबुद्धि बताए जाते हैं, 2 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 10 बजे अपनी दुकान से बिना बताए कहीं चले गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने थाना नगरा में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विनोद कुमार सोनी की “विनोद ज्वेलर्स” नामक दुकान दुर्गा चौक, नगरा में स्थित है। भाई के अचानक लापता हो जाने के बाद उन्होंने मित्रों, रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां व्यापक स्तर पर तलाश की और लोगों से अपने मोबाइल नंबर पर सूचना देने का आग्रह किया।
गुमशुदगी दर्ज होने के बाद थाना नगरा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अपने नेटवर्क के माध्यम से खोजबीन शुरू की। पुलिस के प्रयासों के चलते संदीप कुमार सोनी का पता चेन्नई में चला। जानकारी के अनुसार वह किसी के बहकावे में आकर वहां पहुंच गए थे।
थाना प्रभारी की तत्परता से परिजनों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस द्वारा अब संदीप को सकुशल वापस लाने की कार्रवाई की जा रही है। परिवार ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।









