Search
Close this search box.

जंसा में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी । के जंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मछली मंडी के पास शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी जंसा मयंक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान करने और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें