Search
Close this search box.

जमानियां पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर – जमानियां पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार गाजीपुर जनपद के थाना जमानियां पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 8 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ बुढ़ाडीह नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु.अ.सं. 37/2026 से संबंधित दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सत्येन्द्र राय पुत्र महेन्द्र राय (उम्र करीब 27 वर्ष) तथा अशोक वर्मा पुत्र कालिका वर्मा (उम्र करीब 22 वर्ष) निवासी तियरी, थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 305(ए), 331(4) और 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है और ये मामले में वांछित चल रहे थे।पुलिस ने बताया कि दोनों को मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को थाने लाकर आवश्यक पूछताछ की गई तथा उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें