Search
Close this search box.

मिर्जापुर: चुनार में प्रदेश सरकार के मंत्री सोहनलाल श्रीमाली का हुआ भव्य स्वागत

मिर्जापुर: चुनार क्षेत्र में 30 दिसंबर को प्रदेश सरकार के मंत्री सोहनलाल श्रीमाली का भव्य स्वागत किया गया। मंत्री का आगमन अपराह्न 4 बजे गुरु ओम ट्रैक्टर एजेंसी, बस स्टैंड चुनार पर हुआ, जहां रामेश्वर दास अग्रवाल सभा के अध्यक्ष दीप अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल तथा सोनालिका ट्रैक्टर परिवार की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर मंत्री सोहनलाल श्रीमाली ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात वे आचारा जी मंदिर पहुंचे, जहां विधिवत पूजन-अर्चन किया। पूजन के उपरांत मंत्री वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए।

कार्यक्रम में दीप अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह, एडवोकेट प्रशांत अग्रवाल, बनारसी सिंह पटेल, सतीश शुक्ला, चंद्रभान मौर्य, अजीत अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: इफ्तेखार हाशमी

Leave a Comment

और पढ़ें