मीरजापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना राजगढ़ थाना पुलिस ने 330 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 15 दिसंबर 2025 को उप-निरीक्षक रमेश प्रसाद पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेमरा बरहो जाने वाले मार्ग पर बांस की कोठी साईफन के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त कल्लू पुत्र हरिश्चन्द्र, निवासी सेमरा बरहो, थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 330 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-213/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट: अनुप कुमार









