Search
Close this search box.

गाजियाबाद में ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ लोगों को बांटी तलवारें और फरसा, 10 गिरफ्तार

गाजियाबाद: बीते दिन हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में कई घरों में जाकर तलवारें और फरसा बांटे और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में दीपू दास सहित अन्य हिंदुओं की हत्या का हवाला देते हुए कहा कि “यही मानसिकता के जिहादी यहां भी घूम रहे हैं।”

इस शक्ति प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही, सेवन क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट के तहत 16 नामजद और लगभग 25-30 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें