Search
Close this search box.

नगरा में आंधी व बारिश का कहर; पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइन का 10 पोल टूटे, मेन रोड जाम

बलिया: नगरा में तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। शाम 6 बजे आंधी और बारिश की वजह से बेल्थरा मार्ग नगरा पॉवर हाउस के सामने पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ और हाईटेंशन लाइन का 10 पोल टूटकर गिर गया।

ऐसे में कई गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। पेड़ और पोल गिरने से रसड़ा से गोरखपुर जाने वाली मार्ग कई घंटों बाधित रहा। कई क्षेत्र के गाँव में टिन- सेट उड़ गया। तेज आँधी- तूफान ने गर्मी से राहत दे दी। लेकिन कई जगह वर्षा आफत बनकर बरसा।

वहीं गीरे पेड़ों को ग्रामीणों ने काटकर रोड से हटाया और जाम से निजात दिलाया। जिसमें सपा के युवा नेता राजेश यादव उर्फ मन्टू, रामजी यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मुकेश, रमेश और आर.के. सिंह सहित कई लोग मौजूद रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें