Search
Close this search box.

भदोही के खमरिया में खमरिया दौड़, मेहंदी एवं स्क्रैच ड्राइंग प्रतियोगिता का 10वां संस्करण संपन्न

भदोही। जिले के नगर पंचायत खमरिया में रविवार को खमरिया दौड़, मेहंदी एवं स्क्रैच ड्राइंग प्रतियोगिता का 10वां संस्करण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिमा कुशवाहा ने ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ किया।

कार्यक्रम में खमरिया हॉस्पिटल के उप प्रबंधक विवेक मौर्य ने 1 किमी बालिका वर्ग की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र पंकज मौर्य, भदोही विधायक जाहिद बेग, घोसिया अध्यक्ष पति एबरार अहमद, आसिफ खान सहित कई अतिथि उपस्थित रहे और बच्चों एवं प्रतिभागियों को संबोधित किया।

विजेताओं की सूची:

मेहंदी प्रतियोगिता (ग्रुप ए):

  • प्रथम: कुमारी माया
  • द्वितीय: रिया मौर्य
  • तृतीय: प्राची गुप्ता

1 किमी बालिका दौड़:

  • प्रथम: पूजा यादव
  • द्वितीय: सुमन पटेल
  • तृतीय: प्रतिज्ञा

2 किमी बालिका दौड़:

  • प्रथम: वंदना
  • द्वितीय: नेहा पटेल
  • तृतीय: नेहा वर्मा

1 किमी बालक दौड़:

  • प्रथम: सत्यम
  • द्वितीय: शिवम
  • तृतीय: शुभम

2 किमी बालक दौड़:

  • प्रथम: बाबू लाल
  • द्वितीय: छोटकु
  • तृतीय: रितेश

3 किमी बालक दौड़:

  • प्रथम: अक्षय कुमार
  • द्वितीय: रोहित
  • तृतीय: सुनील

400 मीटर बालक दौड़:

  • प्रथम: आंदोलन बहादुर
  • द्वितीय: छोटकु सेन
  • तृतीय: संजय कुमार

स्क्रैच ड्राइंग प्रतियोगिता:

  • ग्रुप ए: प्रथम-अंशी, द्वितीय-प्रतिभा, तृतीय-प्रियांशी
  • ग्रुप बी: प्रथम-दीक्षा, द्वितीय-नैन्शी, तृतीय-प्रिंस
  • ग्रुप सी: प्रथम-अनन्या, द्वितीय-सृष्टि, तृतीय-आस्था
  • ग्रुप डी: प्रथम-आरव, द्वितीय-आरना, तृतीय-सार्थक

विजेताओं को नगद पुरस्कार, शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कमेटी के अध्यक्ष पवन मौर्य ने कहा कि नगरवासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम लगातार हो रहा है और बच्चों की प्रतिभा निखर रही है। इस अवसर पर रूपेश मौर्य, राहुल मौर्य, प्रणव मौर्य, संजय यादव सहित कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – भदोही
बसन्त कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें