Search
Close this search box.

वाराणसी: लहरतारा में रोते हुए मिला 11 वर्षीय बच्चा, पुलिस की सतर्कता से परिजनों से मिला

वाराणसी। चौकी लहरतारा क्षेत्र में स्थित कबीर मठ आश्रम के पास एक 11 वर्षीय बालक रोते हुए मिला, जिसे पुलिस ने तुरंत अपनी संरक्षण में लिया। पूछताछ करने पर बच्चे ने अपना नाम सत्यम झा, पिता सुधानकर झा, निवासी मुरली वार्ड संख्या 5, आर. सहरसा, थाना मसीह, जिला सहरसा (बिहार) बताया।

बच्चे ने बताया कि उसके पिता वर्तमान में मुंडेरा मंडी, थाना धूमनगंज, जनपद प्रयागराज में रहकर पल्लेदारी (मजदूरी) का कार्य करते हैं। जानकारी मिलते ही चौकी लहरतारा प्रभारी उप निरीक्षक अभय सिंह ने तत्काल थाना धूमनगंज, प्रयागराज से संपर्क कर बच्चे के परिजनों की तलाश कराई।

थोड़ी ही देर में बच्चे के पिता सुधानकर झा और उसके जीजा शुभम कुमार प्रयागराज से वाराणसी पहुंचे। पुलिस चौकी लहरतारा में बच्चे की पहचान करने के बाद पुलिस ने सत्यम झा को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें