Search
Close this search box.

अमरोहा में ज्यादा फॉस्ट फूड खाने से 11वीं छात्रा की मौत, AIIMS के डॉक्टरों ने की पुष्टी

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के अफगान मोहल्ले में रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत अत्यधिक फास्ट फूड खाने के कारण हुई। इलाज के दौरान उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

परिजनों ने बताया कि छात्रा को चाउमीन, मैगी, पिज़्ज़ा और बर्गर जैसे फास्ट फूड खाने की आदत थी। कुछ समय से उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। पहले उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उसे दिल्ली एम्स रेफर किया गया।

एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि लंबे समय तक जंक फूड खाने से छात्रा की आंतें गंभीर रूप से खराब हो गई थीं। आंतों की समस्या को ठीक करने के लिए सर्जरी भी की गई, लेकिन इसके बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इस घटना ने फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन के स्वास्थ्य जोखिमों पर चिंता पैदा कर दी है और विशेषज्ञों ने विशेष रूप से बच्चों और किशोरों में संतुलित आहार लेने की सलाह दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें