Search
Close this search box.

वाराणसी चेकिंग अभियान में 141 वाहन सीज, 1.06 करोड़ लगाया जुर्माना

Varanasi: यातायात माह के दौरान शहर में वाहनों की जबर्दस्त चेकिंग की गई। पुलिस यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। 141 वाहनों को सीज करने के साथ ही 1.06 करोड़ से अधिक जुर्मना लगाया। पुलिस की सख्ती से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। 

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के आदेश पर शहर में पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन सवारी, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। 

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी पर 141 वाहनों को सीज कर दिया। वहीं 5702 वाहनों का चालान करते हुए 1,06,64,500 रुपये जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन सवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें