Search
Close this search box.

बलिया: जिले में 15 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थानों के प्रभारियों में बदलाव

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल 15 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इनमें 6 निरीक्षक और 9 उपनिरीक्षक शामिल हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार —

  • प्रवीण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर → नया प्रभारी निरीक्षक बांसडीह कोतवाली
  • राकेश कुमार उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक बांसडीह → अपराध शाखा में स्थानांतरित
  • मूलचंद चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक बैरिया → नया प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर
  • विपिन सिंह, प्रभारी निरीक्षक अपराध शाखा → बैरिया थाने की जिम्मेदारी
  • राजेंद्र प्रसाद सिंह, निरीक्षक पुलिस लाइन → नया प्रभारी निरीक्षक हल्दी
  • संजय कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष रेवती → नगरा के थानाध्यक्ष
  • राजेश बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष गड़वार → रेवती थाने की कमान
  • अखिलेश चंद्र त्रिपाठी, उपनिरीक्षक जनसूचना प्रभारी → नया थानाध्यक्ष भीमपुरा
  • अजय त्रिपाठी, थानाध्यक्ष नगरा → पुलिस लाइन स्थानांतरित
  • हितेश कुमार, थानाध्यक्ष भीमपुरा → नया थानाध्यक्ष गड़वार
  • महेंद्र कुमार, निरीक्षक पुलिस लाइन → प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ
  • गणेश पांडे, उपनिरीक्षक पुलिस लाइन → फेफना थाने में तैनात
  • सरीमन सोनकर, उपनिरीक्षक पुलिस लाइन → इब्राहिमपट्टी चौकी प्रभारी नियुक्त
  • रामानुज, चौकी प्रभारी इब्राहिमपट्टी → पुलिस लाइन स्थानांतरित
  • अशोक कुमार, उपनिरीक्षक फेफना → पुलिस लाइन भेजे गए

एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से आवश्यक और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

ब्यूरोचीफ – अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें